Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वन विभाग को एक अदद हादसे का हैं इंतजार..!

sv news


मेजारोड-सिरसा मार्ग पर सूखा पेड़ बन सकता है दुर्घटना का कारण

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/विमल पाण्डेय)। मेजारोड सिरसा मार्ग के मानस हनुमान मंदिर के आगे सड़क के किनारे महुंए का सूखा पेड़ बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। सड़क के दोनों तरफ स्थानीय बाजार वासियों का  घर है। जबकि इस सड़क से प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में छोटी बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। कई अन्य हरे पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ एवं यात्रा को मनोरम बनाते हैं। वहीं इस सूखे पेड़ से आने-जाने वालों लोगों के बीच खतरा बना हुआ है। जबकि यह पेड़ सूखकर गिरने के कगार पर हैं। इसके कारण किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। सुखा पेड़ हवा की हल्की आहट से भी गिर जाता है। उक्त मार्ग से सरकारी अमले की गाड़ियों का जाना-आना लगा रहता है, लेकिन सब कुछ देखकर भी लोग अंजान बने रहते हैं। ऐसा नहीं है कि इन सूखे वृक्षों को काटा नहीं जाएगा। हादसे के बाद ही सबक लेना जैसे सरकारी विभाग की कार्यशैली हो गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हवा के हल्के झोंके से भी पेड़ की सूखी डालिया नीचे गिरती रहती है कई बार बाइक सवार शिकार हो चुके हैं लोगों ने सूखे पेड़ को जल्द से जल्द हटाने की मांग किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad