प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल के आपरेशन थिएटर मे शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। बुधवार को आर्थो ओटी वन मे आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान जिन मरीजों का अंदर आपरेशन हो रहा था, उनके तीमारदारों के साथ चिकित्सक, नर्स व मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में आर्थो ओटी वन है।
ओटी की गैलरी की फाल सीलिंग वायर में बुधवार की दोपहर इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से धुआं निकलता देख अस्पताल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद तीमारदार भी घबरा उठे। आपरेशन थिएटर में आग की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया ओर ओटी की बिजली काट कर आपूर्ति बंद कर दिया गया। इसी बीच सूचना मिली तो पुलिस के साथ ही अग्निशमन के कर्मचारी दमकल वाहन के साथ पहुंचे। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कुछ सामान जल गए। मरीजों के तीमारदारों ने भी आग बुझाने में भरसक मदद की। फाल्स सीलिंग को तोड़कर आग बुझाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि मामूली आग थी, जिसे बुझा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।