Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : सीबीआई कोर्ट मे माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माफिया अतीक अहमद के फरार चल रहे बेटे मोहम्मद उमर अहमद ने मंगलवार को लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था और फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। उमर पर लखनऊ के रियल एस्टेट व्यापारी मोहित अग्रवाल को अगवा कर देवरिया जेल ले जाने और मारपीट कर करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कराने का आरोप है। उसे कस्टडी में ले लिया गया है। इसके पहले अतीक का छोटा बेटा अली अहमद प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर कर चुका है और अब नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad