मेजा, प्रयागराज (विमल पांडेय/श्रीकांत यादव)। पितृपक्ष का आज समापन है। अंतिम दिन अमावस्या पर पितरों को तर्पण देने के लिए मेजा के सिरसा गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुटी है। विधि-विधान पर सिरसा गंगा घाट पर पूजन-अर्चन के साथ लोग अपने सिर के बाल को मुंडवा रहे हैं। दोपहर तक गंगा घाट पर भीड़ जुटी रही।
पितृपक्ष 2022 की शुरूआत 10 सितंबर को भाद्रपद शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हुआ था। 15 दिनों तक गंगा घाटों पर पितरों को नमन और तर्पण करने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा। सिरसा गंगा घाट पर नवमी तिथि को भी काफी भीड़ जुटी थी। नवमी पर मातृ पक्ष की महिलाओं के पिंडदान के लिए भीड़ जुटी थी। लोगों ने सिर मुंडवाया, गंगा स्नान किया और मातृ पक्ष की पूर्वजों को नमन करते हुए श्राद्ध किया था। आज पितृपक्ष की अमावस्या पर सिरसा गंगा घाट पर सुबह से दोपहर तक भीड़भाड़ रहा। श्राद्ध, मुंडन, पूजन का क्रम जारी रहा, जो शाम तक चला। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ पितरों का विधिवत पूजन कराया।