Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की गई। बता दें कि बुधवार को थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, दरोगा गोविंद राम ने थाना क्षेत्र के भटौती जोडवरी का तारा के पास से एक अभियुक्त रोशन लाल पुत्र किशोरी लाल निवासी जोडवरी का तारा, भटौती को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया और बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad