प्रयागराज (अखिलेश शुक्ला)। गंगापार क्षेत्र के नवाबगंज में राष्ट्रवादी ब्राम्हण समाज के प्रांतीय अधिवेशन में जुटे ब्राह्मणों ने एकजुट होकर समाज में अपनी प्रमुख पहचान बरकरार रखने का संकल्प लिया और तय किया कि सभी ब्राह्मणों को एक साथ जोड़कर रीति नीति बरकरार रखने के साथ ही सत्ता में भी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एकजुट हुए बिना ब्राह्मणों का अस्तित्व नहीं बचेगा। गंगापार के नवाबगंज स्थित मां गायत्री गार्डेन में प्रांतीय अधिवेशन में दूरदराज के जिलो से सैकड़ों लोगों का जुटान हुआ।प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, वाराणसी, भदोही, कानपुर, चित्रकूट, सीतापुर से लेकर कासगंज तक से बड़ी तादाद में लोग आए। इस दौरान ब्राह्मण समाज में मौजूदा दशा का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राम प्रसाद अवस्थी ने कहा कि पूरे यूपी का ब्राम्हण परेशान है उनका विकास नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में 18% ब्राह्मण होने के पश्चात सरकार द्वारा उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ब्राह्मण समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता देने उच्च शिक्षा नि:शुल्क देने तथा मंदिरों के पुजारियों को मानदेय देने की मांग की। वहीं उन्होंने ब्राह्मणों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन की मांग की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव पं अनिल मिश्र ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और उन्होंने ब्राह्मण समाज के सम्मुख वर्तमान युग में आ रही चुनौतियो के विषय में गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करने की सलाह दी। उपस्थित लोगों ने इस पर सहमति जताई। अधिवेशन का शुभारंभ भगवान परशुराम, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सुशील दिनकर के गीत, भजन के स्वर को सुनकर लोग भक्ति मय हो गये। इस दौरान विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष और महामंत्री का मनोयन कर उनके दायित्व का पत्र सौंपा गया। वही कार्यक्रम आयोजक प्रयागराज जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ल ने सभी ब्राह्मणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पं सुरेन्द्र अग्निहोत्री, महामंत्री पं पीयूष कांत मिश्र, महामंत्री राहुल पाण्डेय, विकास शुक्ला, संजय तिवारी अशोक पांडेय, नीरज शुक्ला, इंद्रदेव पांडेय, नितीश शुक्ला, हरिनारायण मिश्र, मनीष मिश्र पिंटू, प्रमोद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।