लोकल फॉर वोकल के तहत् किया गया उद्घाटन
मेजा के डोहरिया ग्राम पंचायत में किया गया सरसों मिल का उद्घाटन
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा के डोहरिया गांव में भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के ज़िला अध्यक्ष द्वारा किया सरसों मिल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने फीता काट कर सरसों मिल का उद्घाटन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेष सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना में लोकल फॉर वोकल के तहत् करोड़ों लोगों ने कार्य किया। जिसका परिणाम स्वरूप आज हमारा भारत देश नौजवानों के साथ इस मुहिम तेजी से कार्य किए, जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुकी है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की छवि साफ़ सुथरी है और प्रदेश विकास में सबसे उत्तम प्रदेश बना है। इसका श्रेय नौजवानों को जाता है।
इस अवसर पर सरसों मिल के विमल सिंह ने उद्घाटन के दौरान आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, कमल सिंह, धवल सिंह, रेखा सिंह, नीतू सिंह, रिया, टोनी, संजय सिंह क्षेत्र पंचायत सद्स्य, आज़ाद कुमार, चंदन पटेल, सुबालाल पटेल, रजनीश कुमार, सत्यम सिंह, सनी, राजू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।