Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या, इलाके में सनसनी

 

sv news

sv news

sv news

सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है...



मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी के रूप में हुई है। हमलावरों ने तीनों के सिर पर वार कर उनकी हत्या की।  इस तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तिहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार परिवार के अधिकांश सदस्य रोजी-रोटी के लिए प्रदेश से बाहर रहकर जीवन यापन करते हैं। सुबह ग्रामीणों ने जब घर के बाहर तीन शव पड़े देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। श्याम लाल 5 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई दूधनाथ और राम निरंजन की बीमारी की चलते मौत हो चुकी है। श्याम लाल और नींबू लाल घर में ही छोटी से किराना की दुकान चलाते हैं। जबकि रामधनी बाहर मजदूरी का काम करते हैं।

नींबू लाल ने बताया- सोमवार रात को करीब 8 बजे खाना खाने के बाद करीब 9 बजे सभी सोने चले गए। मैं घर के कमरे में सोने चला गया। जबकि मेरी पत्नी अमरावती (58), बड़े भाई श्यामलाल (65) और उसकी पत्नी सरस्वती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती (55) बाहर सो रहे थे।

मैं सुबह उठा और बाहर निकला तो देखा भइया श्यामलाल चारपाई के पास मृत पड़े थे। सिर से खून बह रहा था। आगे बढ़ा तो इंद्रावती और अमरावती की भी लाश पड़ी थी। इसके बाद मैं चिल्लाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।

बेटी के प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि श्याम लाल की 19 साल की बेटी भी घर में रहती है। वह ननिहाल में पूजा होने के चलते 3 दिन पहले वहां चली गई थी। घर के पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। श्यामलाल के भाई नींबू लाल ने बताया- पड़ोस के रहने वाले युवक ने बेटी को लेकर 15 दिन पहले धमकी दी थी। इसकी सूचना हम लोगों ने पुलिस को दी थी। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि-

QuoteImageपरिजनों ने पड़ोसी लड़के पर प्रेम प्रसंग को लेकर नामजद तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। समाचार लगातार अपडेट किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad