Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : दबंगो ने प्रतियोगी छात्रों पर किया हमला, तमंचे से फायरिंग की कोशिश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के कर्नलगंज में दुकान पर रोटी खरीदने गए दो प्रतियोगी छात्रों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे उनके सिर और शरीर में चोट आई है। हमलावरों ने तमंचे से फायर झोकने का भी प्रयास किया लेकिन गोली मिस हो गई। घटना के बाद प्रतियोगी छात्र मनीष सिंह ने तनु रोटी सेंटर के मालिक शुभम उसके भाई समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि मनीष सिंह और अजीत सिंह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। दोनों शहर के अल्‍लापुर स्थित रामानंद नगर में लाज में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। आरोप है कि दोनों सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कर्नलगंज में रोटी खरीदने गए थे। इसी दौरान शुभम और उसके साथियों ने गालीगलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पहले तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस हो गई। गोली मिस होने के बाद सचिन ने साथियों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तमाम दुकानदार भी निकल आए। छात्रों ने किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकले। कर्नलगंज थाने में तनु रोटी सेंटर के मालिक और उसके भाई समेत 10 लोगों के खिलाफ उन्‍होंने केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है की पुरानी रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad