नशे के लिए हो रहा दवाओं का इस्तेमाल, मध्य प्रदेश तक होती है सप्लाई
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप और इंजेक्शन की के साथ 4 तस्करों का गिरफ्तार किया है। इन दवाओं का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। मध्य प्रदेश तक इन प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की जाती है।
गैंग से जुड़े 4 लोगों को पुलिस ने 4 पेटी ऑनरेक्स सीरफ और 2 पेटी एएआरपीआईपी और एआरसीईएफ की तीन पेटी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है ये प्रतिबंधित दवाएं नशे के लिए प्रयोग की जाती है। ज्यादातर रीवा, सतना, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले में इनकी सप्लाई की जाती है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित ने बताया कि इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह और जेल रोड चौकी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी की टीम ने पुराने यमुना पुल के नीचे यीशु दरबार तिराहे के समीप चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से उक्त प्रतिबंधित सिरप और इंजेक्शन की कुल 7 पेटियां बरामद की गईं। दवा बिक्री के ₹40500 भी बरामद किए गए पकड़े गए। आरोपियों में पंकज उर्फ बंटू रावत अभिषेक कुमार रावत, देवेश उर्फ गोलू गुप्ता और राहुल सिंह निवासी निवासीगण मीरापुर, अतर्सुइया, प्रयागराज है।
चारों लोग पिछले साल से प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल अभी जो जानकारी है, उसके मुताबिक इनकी गिरफ्तारी पहली बार हुई है। जो दवाएं बरामद हुई हैं, वह प्रतिबंधित है और नशे के रूप में प्रयोग की जाती है।