Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : ओबीसी के लिए आरक्षित हुई नगर निगम की सीट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज नगर निगम महापौर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके बाद सभी दलों में पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की खोजबीन शुरू हो गई है। मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए प्रत्येक दल मंथन में जुट गए हैं। 
नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। शासन ने प्रयागराज नगर निगम की सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। 2017 के चुनाव में यह सीट अनारक्षित की गई थी। भाजपा सहित सभी दल पिछड़ा वर्ग के मजबूत प्रत्याशी की खोज और मंथन में जुट गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख रूप से मौजूदा महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, प्रयागराज भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता सहित कई लोग शामिल हैं। सीट सामान्य होने से सवर्ण बिरादरी के प्रत्याशियों को तगड़ा झटका लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad