Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

SV news


गंगापार, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। नगर पंचायत फूलपुर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सकुशल सम्पन्न हो गया। सम्मेलन में दो दर्जन वरिष्ठ किसानों को पुष्पहार, अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।नगर पंचायत प्रभारी महेंद्र बिंद,  संयोजक सुरेश विश्वकर्मा, मुख्य वक्ता महामंत्री भाजपा  जीत लाल त्रिपाठी धन्धोरा सहित बहुत से सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्तागण सम्मेलन में उपस्थित रहे। सभी ने आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर ज़िला मंत्री दिलीप यादव, कमलेश पाल,  कमलेश मिश्र, अनिल मौर्य, आलोक गुप्त, गुलाब तिवारी, मनोज तिवारी, सूरज शुक्ल सहित एनी कार्यकर्ता गणों की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad