Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा से संभाली सरकार के खिलाफ विरोध की कमान

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी की ओर से गाजीपुर से निकली प्रयागराज पंहुची समाजवादी पार्टी की 'देश बचाओ देश बनाओ' भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा अभियान का दौर जारी है। गाजीपुर से निकली पदयात्रा के साथ प्रयागराज के मेजा मे 'देश बचाओ- देश बनाओ' अभियान का दौर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संभाल रखी है।

SV News

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को पदयात्रा मेजा विधानसभा के मांडा, उरुवा मे पंहुची थी। जिसमे मांडा के सपाईयों ने विधायक मेजा व जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया था। वहीं शुक्रवार की शाम को मेजा के लखनपुर गांव मे मां विंध्यवासिनी गार्डन मे रात्रि विश्राम किया। जिसमे पदयात्रा मे शामिल सपाइयों के खाने पीने की व्यवस्था मेजा के युवा सपा नेता नितेश तिवारी ने किया। शनिवार को समाजवादी पदयात्रा मेजारोड बाजार पंहुची जहां नितेश तिवारी के नेतृत्व मे सैंकडों सपाइयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। श्री तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसकी जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा। वहीं रास्ते भर इस पदयात्रा का बाजारों में क्षेत्रीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल सदस्यों द्वारा ग्रामवासियों और बाजारों में रुक कर लोगों से समाजवादी पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को भी जनता के सामने रखा गया।

SV News

पदयात्रा में शामिल लोगों ने रास्ते मे गांववासियों से वार्ता कर सरकार की नीतियों का जनता पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया गया। जनता को बताया कि किस प्रकार सरकार सभी सरकारी संपत्तियों को बेच रही है। सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य प्रदार्थ की कीमतें किस तरह आसमान छू रही हैं। यह पदयात्रा मेजारोड बाजार से पटेल चौराहा, जानकीगंज, डेलौंहा, पौसिया, उस्मान का डेरा पंहुची वहां सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। वहां से पदयात्रा होते हुवे मेजाखास पहुंची जहां सपा नेता डॉ सत्येन्द्र सिंह यादव सहित विधानसभा के नेता और पदाधिकारियों द्वारा इसका स्वागत किया गया।

SV News

इस पदयात्रा का शनिवार को 77वां दिन था। पदयात्रियों को गाजीपुर से पदयात्रा लेकर निकले प्रभारी अभिषेक यादव ने भी संबो‍धित किया और बताया कि देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का मतलब है देश को सांप्रदायिक शक्तियों से बचाना। आज देश में जिस प्रकार से नफरत की राजनीति हो रही है। हिंदू और मुसलमानों के बीच में नफरत की खाई पैदा की जा रही है। देश को इससे बचाने की जरूरत है। देश बनाओ का मतलब देश की एकता और अखंडता से है। भारत मे सभी धर्म और जाति के लोग रहते हैं सबको संविधान में यह अधिकार मिला है कि वह किसी भी धर्म का अनुसरण कर सकते हैं। इसी भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का मकसद यात्रा में समाहित है। विधायक मेजा संदीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा, रोजगार की बात नही करती है सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है। विधायक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति है जनता को धुर्त बनाकर उस पर राज्य किया जाए।

SV News

जबकि हम सभी समाजवादी साथियों को इस आंदोलन मे भाग लेकर इनको भगाएं एवं 2024 के लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। जिससे अखिलेश यादव की मर्जी से केंद्र मे सरकार बने। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव व सपा नेता संदीप यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर गाजीपुर की टीम मे पदयात्रा के अध्यक्ष अभिषेक यादव, राघवेन्द्र यादव, संतोष, प्रशांत, सतेन्द्र सिंह, युवराज कुशवाहा, विमल गौतम, अखिलेश पटेल, अंकुश यादव सहित पदयात्रा में शामिल प्रयागराज के जिलाध्यक्ष योगेश यादव, संदीप यादव व मेजा विधानसभा के विधायक संदीप पटेल, प्रमिल यादव, फतेह बहादुर सिंह, डॉ सत्येन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख संजय यादव, नितेश तिवारी, इंद्रेश यादव, कमलेश कुशवाहा, सुरेश पटेल, प्रधान रामजी यादव, प्रधान अशोक प्रजापति, विजयराज सिंह, रक्षामंत्री यादव, नियाज अहमद, जयमंगल यादव, शुभम, सीबी सिंह यादव, अंकुर यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad