Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दारोगा की शर्मनाक हरकत: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया यौन संबंध, निलंबित

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। युवती को शादी का झांसा देकर दारोगा ने कई बार यौन संबंध बनाए। वाराणसी और भदोही में रहने के दौरान दोनों में नजदीकी हुई थी। महिला की शिकायत पर प्रतापगढ़ के महिला थाने में सोमवार को दारोगा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।
मानधाता थाने में तैनात उप निरीक्षक अर्जुन सिंह पर शादी के नाम पर लंबे समय तक झूठ बोलकर अवैध संबंध बनाने का आरोप गौतम बुद्ध नगर की 30 वर्षीय युवती ने लगाया था। 27 जून को वह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आई थी और प्रार्थना पत्र दिया था।
आरोप लगाया था कि जब उक्त दारोगा भदोही में तैनात था तो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिचय बनाया। अपने को अविवाहित बताते हुए शादी की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा करना भारी पड़ गया। उसने वाराणसी और भदोही सहित कई जगह बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात करती तो कहता था कि शादी कर लेंगे, जल्दी क्या है। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा था। जब विरोध किया तो उसने मिलने से मना कर दिया और मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया।
इसके बाद वह कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ के मानधाता थाने में पोस्ट हो गया। जानकारी मिलने पर न्याय मांगने आकर एसपी को पूरी बात बताई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाने में सोमवार शाम दारोगा अर्जुन सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपित दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad