Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कोचिंग से लौट रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर मार्ग गेट के सामने हाईवे पर कोचिंग से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अशोक बिंद का 14 वर्षीय पुत्र जसवंत बिंद कोचिंग करने के लिए साइकिल से शनिवार की सुबह विंध्याचल गया था। कोचिंग करने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। 
अष्टभुजा मंदिर मार्ग गेट के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने अशोक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों परिजनों को समझने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad