प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के करछना इलाके में सोमवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से बधाव कार्यक्रम में अफ़रा-तफ़री मच गई। कार्यक्रम की खुशियां गम में बदल गई।
मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के भुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव में एक परिवार में बच्चा पैदा होने की खुशी में बधाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की गई। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सर्वेश यादव उर्फ गोलू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव (24) की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
