Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज मे हैं आठ नगर पंचायतें, छः नगर पंचायतों मे चेयरमैन की कुर्सी संभालेंगी महिलाएं

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को देर शाम मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। इस बार संगमनगरी प्रयागराज की नगर पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होगी। यहां कुल 8 नगर पंचायतें हैं जिसमें से 6 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद महिलाओं की सुरक्षित कर दी गई है। नगर पंचायत शंकरगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए घोषित किया गया है। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत हंडिया, कोरांव, सिरसा, भारतगंज में महिलाओं के लिए सीटर आरक्षित है। नगर पंचायत और फूलपुर में अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित है।
पिछली बार हंडिया, फूलपुर, भारतगंज में चेयरमैन का पद ओबीसी के लिए आरक्षित था। कोरांव, सिरसा और लालगोपालगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य का लिया था। शंकरगढ़ में एससी तथा मऊआइमा में ओबीसी महिला के लिए यह सीट आरक्षित थी। बता दें कि प्रयागराज की राजनीति में हमेशा से महिलाओं की अहम भागीदारी रही है। दोनों लोकसभा सीट इलाहाबाद और फूलपुर की सांसद महिला (डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व केसरी देवी पटेल) हैं। मेयर की कुर्सी भी अभी तक महिला के खाते में ही रही। इसी तरह से विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने जीत दर्ज कर अपनी जगह बनाने में सफल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad