Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, नाजुक हालत मे जिला अस्पताल रेफर

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के अमकछा गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मेजा थाना क्षेत्र के तेन्दुआ कला गांव निवासी विकास कुमार पुत्र देवनारायण किसी काम से सींकी गया था जहां से वह वापस घर जा रहा था कि जैसे ही वह मेजा के अमकछा गांव की नहर की पुलिया के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर अनुज कुमार निवासी मेजाखास व ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad