Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बोर्ड की 30 जनवरी को होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा स्थगित

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक की द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षायें 29 जनवरी, 2023 से 05 फरवरी, 2023 के मध्य सम्पादित होनी है। 30 जनवरी 2023 को प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, उन्नाव कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में विधान परिषद सदस्य हेतु चुनाव होना है। इसके दृष्टिगत उपर्युक्त छः जनपदों में 30 जनवरी 2023 को सम्पादित होने वाली इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएँ एक दिन के लिए स्थगित रहेंगीं।उक्त आशय की जानकारी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad