Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: करछना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के करछना अंतर्गत कोहड़ार घाट रोड पर नहर कोठी गांव के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक मोबाइल शाप संचालक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसे हेड इंजरी हुई और उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल है। घरवालों का कहना है कि मोबाइल शाप संचालक की जेब से एक मोबाइल हैंडसेट और एक लाख रुपए गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
करछना क्षेत्र के रैपुरा भगनपुर गांव निवासी सुरेश प्रजापति (35) पुत्र महेंद्र प्रसाद प्रजापति तीन भाइयों और एक बहन में बड़ा था। वह रैपुरा में मोबाइल शॉप की दुकान चलाता था। पूरे घर का खर्चा वही चलाता था। परिवार में भाई बहन के अलावा उसकी पत्नी सीमा, 15 साल का बेटा रोहन और तीन बेटियां दीक्षा, तृप्ति और अनन्या है। जिनके भरण पोषण का जिम्मा सुरेश पर ही था।

SV News

घरवालों के मुताबिक चार जनवरी को वह करछना बाजार गया था। रात में लौटते समय नहर कोठी गांव के सामने कोहड़ार मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। जिसमें सुरेश और दूसरी बाइक चालक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची करछना पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहा से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। जहा एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान पांच जनवरी को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।
उसके भाई रमेश कुमार का कहना है कि उसकी जेब में एक लाख रुपए और एक नया मोबाइल था जो कि गायब है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत सिंह ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में हादसा हुआ है। मृतक हेलमेट नहीं लगाया था। रुपए और मोबाइल गायब होने की जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad