Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विंध्याचल दर्शन करने आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

SV News

होटल से लेकर नदी किनारे तक ढूंढ़ा, सीसीटीवी ने खोली पोल

विंध्याचल, मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर में पति और सास के साथ माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जौनपुर निवासी पति ने थाना में तहरीर दी हैं। 10 फरवरी को उसका विवाह हुआ था। टायलेट जाने की बात कह कर निकली महिला कुछ दूर पैदल आने के बाद लाल रंग की पल्सर पर सवार होकर निकल गई।
बताया जाता है कि जौनपुर निवासी युवक का विवाह 10 फरवरी 2023 को आजमगढ़ में सकुशल संपन्न हुआ था। दुल्हे राजा भी अपनी दुल्हनिया विदा कराकर जौनपुर ले आए। विवाह की खुशी के बीच मेहमानों के चले जाने पर नव विवाहित अपनी सास, पति और ससुराली जन के साथ विंध्याचल दर्शन करने पहुंची थी।
विवाह के बाद ससुराल से पहली बार मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंची दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार हो गई। पति परिवार के साथ खा रहा था । इसी दौरान टायलेट जाने के लिए विवाहिता ने दस रुपया पति से मांगा। उसने अपना मोबाइल पति को दे दिया। इसके बाद वह अकेले ही निकली। कुछ दूर पैदल आने के बाद पहले से ही इंतजार कर रहे युवक के पास पहुंची। लाल रंग की पल्सर बाइक पर बैठकर वह निकल गई। जो पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घंटों परेशान रहने के बाद पति के अनुरोध पर कैमरा चेक किया गया, तो प्रेमी के साथ गायब होने का खुलासा हुआ।
इसके पूर्व विंध्याचल के साथ ही नदी किनारे पति ने परिजनों के साथ तलाश किया। तलाश करके थक चुके पति ने पुलिस को अपनी बीबी के लापता होने की सूचना दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad