एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर किया आत्महत्या
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन मे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शिवकुटी थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम (40) की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पत्नी के मायके वालों ने बीमारी छिपाकर शादी कर दी। शादी के बाद जब श्रीराम की पत्नी की तबियत गंभीर हुई तो वह परेशान हो गया और उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल मे भर्ती कराया और घर आकर जहर खाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन श्रीराम को लेकर अस्पताल भागे तब तक उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो उसकी पत्नी ने उससे दवाई मंगाई। मेडिकल स्टोर पर जाकर वह पूंछा तो पता चला कि यह दवा तो कैंसर की है। जिससे वह परेशान हो गया।
श्रीराम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को चकिया के परमपुरा इलाके में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने श्रीराम से दवा मंगाई। श्रीराम जब मेडिकल स्टोर पर दवा लाने गया तो पता चला कि यह दवा तो कैंसर की है, वह परेशान हो गया। इसके बाद से दोनों में विवाद होने लगा।
पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहने लगी थी। शनिवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो श्रीराम उसे लेकर एसआरएन अस्पताल में गया। वहां भर्ती की पूरी प्रक्रिया करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कराया। लौटकर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वाले उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। श्रीराम की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।