Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कमरा नं. 203 से खुलेगा माफिया ब्रदर्स अतीक-अशरफ की मौत का राज

SV News


पुलिस को शूटरों के रूम से हाथ लगी यह अहम डिवाइस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी शूटर प्रयागराज जंक्शन के सामने खुल्दाबाद थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक होटल स्टे इन में ठहरे थे।
शनिवार को एसआईटी ने होटल में छापेमारी कर शूटरों के मोबाइल और चार्ज को बरामद कर लिया। आरोपियों ने एसआईटी की पूछताछ में बताया था कि वह प्रयागराज में कहां पर रुके थे। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा। 
15 अप्रैल को कॉल्विन अस्पताल के गेट पर गोली मारकर पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाले बांदा के लवलेश तिवारी, हमीरपुर के सनी सिंह और कासगंज के अरुण मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है। जिसमें जानाकारी मिली की कातिलों ने अपने मोबाइल और चार्जर को होटल में छिपाकर रखा है। इस सूचना पर एसआईटी ने होटल पहुंचकर दो मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया। यह आरोपी होटल होटल स्टे इन के कमरा नंबर 203 में रुके थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad