मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
नौ साल बेमिसाल को भाजपा मंडल अध्यक्ष कोहड़ार गोविंद मिश्र ने जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी।
मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल को लेकर भाजपा के कोहड़ार मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई तथा उससे लाभान्वित होने को कहा। इस दौरान कहा कि सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।उनके लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है। लेकिन अभी तक कई गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया कि सभी लाभकारी एवं जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है।जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता गांव स्तर तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक घर घर संपर्क कर लोगों तक पंहुचा रहे हैं। इस अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।मंडल महामंत्री राजीव द्विवेदी ने बताया केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अंत्योदय का मूल मंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण, सशक्त बनती भारत के अमृत पीढ़ी, निरोगी जीवन सबका अधिकार, मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान, सशक्त भारत, सामाजिक न्याय के पक्षधर, सांस्कृतिक विरासत का नया युग इत्यादि योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं। जनसंपर्क अभियान में राजकुमार मिश्र, भरत पांडे,भोला पटेल, मनीष जयसवाल प्रेमा देवी, पवन तिवारी, शिव शंकर मिश्र, वेद मिश्रा और महामंत्री नागेश सिंह आदि मौजूद थे।