बुडापेस्ट। शुक्रवार को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2023 के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 88.77 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है। अब फाइनल में उनकी नजर गोल्ड पर होगी। नीरज चोपड़ा के साथ ही भारत के मनु ने तीसरे प्रयास में 72.40 मीटर का थ्रो किया। उनका बेस्ट 81.31 मीटर थ्रो फेंका रहा। वो क्वॉलिफाई मार्क को हासिल नहीं कर सके। लेकिन वो ग्रुप ए से तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर नीरज और जर्मनी के जुलियन वेबर हैं।
बता दें कि, यह वर्ल्ड्स में भारत का पहला रजत पदक था और 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज के लंबी कूद में कांस्य पदक के बाद प्रतियोगिता में दूसरा पदक था। चोपड़ा के साथ मनु डीपी और किशोर जेना भी शामिल होंगे। मनु को ग्रुप ए में रखा गया है और वह नीरज को कंपनी देंगे। इस बीच, किशोर ग्रुप बी में हैं। 37 भाला फेंकने वालों को दो समूहों - ए और बी में विभाजित किया गया है। वे रविवार को होने वाले 12-मैन फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे और स्वचालित क्वालीफाइंग मार्क 83.00 मीटर है। मौजूदा विश्व चौंपियन एंडरसन पीटर्स, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के साथ-साथ नीरज एंड कंपनी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा। 2 जूलियन वेबर भी इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस इवेंट में जैवलिन थ्रो के कुल 37 एथलिट्स भाग ले रहे हैं। इन एथलिट्स को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप ए में हैं। इसमें से 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए जिनके मुकाबले 27 अगस्त को होगा। फाइनल में ऑटोमेटिक जगह बनाने के लिए एथलीट को कम से कम 83 मीटर मार्क पार करना होगा।