मकान में लगी आग के बीच फंसी आधा दर्जन महिलाओं को फायरकर्मियों ने निकाला बाहर
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के राजापुर में पुलिस चौकी के पास एक मकान में आग लग गई। सूचना पर सीएफओ प्रयागराज फायरकर्मियों के साथ पंहुचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच मकान के दुसरे तल पर फंसी आधा दर्जन महिलाओं को फायरकर्मियों ने सकुशल बाहर निकाला। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कूलर व बिजली के हजारों के सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के राजापुर में पुलिस चौकी के पास एक मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर सर्विस स्टेशन सिविल लाइंस को दी गई। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज डॉ आर के पाण्डेय फायरबिग्रेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पंहुचे और आग को बुझाया जाने लगा। इस दौरान मकान के दुसरे तल पर 7-8 महिलाएं छत पर फंसी हुई थी जिन्हें फायरकर्मियों द्वारा सकुशल तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन सिविल लाइन के सीयूजी नंबर पर सूचना मिली कि करीब बारह बजे राजापुर पुलिस चौकी के पास मकान में आग लगी है। उक्त सूचना पर सीएफओ व अग्निशमन अधिकारी सिविल लाइन फायर यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तत्काल अग्निशमन कार्य प्रारंभ कर आग को बुझाया जाने लगा। भवन के प्रथम तल पर जाकर देखा गया कि सात-आठ महिलाएं छत पर फसी हुई थी। जहां धुआं भरा हुआ था। उनको तत्काल सुरक्षित नीचे उतारा गया। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है और आग से भवन के भूतल पर बने कूलर और बिजली के गोदाम के सामानों में आग लगने से क्षति हुई।