Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की मौत, मंदिर के नीचे पड़ा मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर के नीचे एक साधु वेशधारी व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा मिला। श्रद्धालुओं की सूचना पर मंदिर में तैनात पुलिस वाले एंबुलेंस से साधू को सीएचसी शंकरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साधू के बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड व मोबाइल मिला है।
आधार कार्ड में मृतक का नाम राजेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी हाउस नंबर 5- 6 खसरा नंबर 21 , भाग्य विहार मुबारकपुर डबास नॉर्थ वेस्ट दिल्ली है। पुलिस ने मोबाइल से घर के परिजनों को सूचित कर दियाहै। परिजन बता रहे हैं कि करीब डेढ़ साल पूर्व राजेंद्र घर से निकल गए थे और संन्यासी बन गए थे। उधर, मंदिर में साधू की मौत की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। कुछ लोग बताते हैं कि चट्टान से गिरने से चोट लगी है तो कुछ लोग जहरीले जंतु के काटने तो कुछ दुकानदार हार्ट अटैक से मौत की चर्चा कर रहे हैं। मौत के कारणों सही पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad