प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के सुलमई गांव में टोंस नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल डालकर गोताखोरों की मदद से उसे खोजने में जुटी है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
करछना थाना क्षेत्र के सुलमई गांव के टोंस नदी में नहाते समय किशोर डूब गया। साथ में स्नान कर रहे लोगों ने शोर गुल मचाया तो ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर खोजबीन का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।