Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शादी के नाम पर बनाता रहा शारीरिक संबंध, युवती ने लगाई न्याय की गुहार

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत एक गांव की रहने वाली आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक द्वारा जबरदस्ती किया जाता रहा। कई बार गर्भपात करने के लिए दवा भी दिया गया, लेकिन सफल नहीं हुए। अब आठ माह के गर्भ के साथ पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक लालगंज व पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर एवं पुलिस उपाधीक्षक लालगंज को दिए प्रार्थना पत्र में तहसील अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति के द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 10 महीना से लगातार शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा।
युवती को गर्भ का पता चला तो उसने व्यक्ति पर शादी का दबाव डाला, लेकिन उक्त व्यक्ति ने शादी करने की बजाय दो बार गर्भनिरोधक दवा दिया। वह दवा भी काम नहीं किया और पेट में गर्भ पलता रहा। युवती के गर्भ में वर्तमान समय में 8 माह का बच्चा पल रहा है। युवती का कहना है कि शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा, अब वह युवक शादी से मुकर रहा है। इस स्थिति में उचित वैधानिक कार्रवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाएं।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को प्रार्थना पत्र दिए छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad