Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजारोड में याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को मेजारोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में मनाई गई। भाजपाइयों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

SV News

वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चल रही है। हम सब को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर रुपनारायण मिश्रा, राकेश तिवारी, अमरेश तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, वरुण मिश्रा, ओ पी मिश्रा, विनोद पाण्डेय, मुकेश मिश्र, रमाशंकर निषाद, मुन्ना लाल पाल, सुशील जैसल सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad