Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मिशन शक्ति फेस-4 कार्यक्रम में झूंसी पुलिस ने दी महिलाओं को जानकारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना झूंसी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-4 अभियान कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन, नारी सुरक्षा-नारी सम्मान व हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक किया गया। बता दें कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष झूंसी उपेन्द्र प्रताप सिंह ने महिलाओं बालिकाओं युवतियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया।
बता दें कि थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेस 4 के तहत थाना झूंसी में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान के अंतर्गत थाना झूंसी की पुलिस टीम ने छात्र/छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करना एवं उनके अधिकारों को मजबूत करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरी पहल है कि सरकार के सपनों को साकार करते हुए कार्य किया जाऐ। 
देखा जाए तो उपेन्द्र प्रताप सिंह अच्छे कार्यों एवं तेज तर्रार उपनिरीक्षकों में गिने जाते हैं। इनकी कार्यशैली लोगों को हमेशा आकर्षित करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad