Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के झूंसी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

SV News
मौके से गोली का खोखा भी हुआ बरामद

मिली जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र में पितृ विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे क्षेत्र के नायका गांव निवासी सत्यपाल उर्फ बाबा लाल भारतीय (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारों की खोज के लिए घेराबंदी की गई है। शनिवार को सुबह झूंसी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad