Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: जार्जटाउन में बमबाजी से किशोरी घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित कैलाश अपार्टमेंट में कुछ लोगों ने बमबाजी कर दी। बम की चपेट में आने से 16 वर्षीय साक्षी सिंह जख्मी हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद साक्षी के अधिवक्ता पिता विनय कुमार सिंह ने तीन लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। एक उसी अपार्टमेंट में ही रहता है। विनय सिंह का आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह अपने फ्लैट के बाहर खड़े थे। तभी अपार्टमेंट में रहने वाला एक लड़का अपने दो साथियों के आया और हत्या की नीयत से बमबाजी कर दी। बम उनकी बजाय बेटी साक्षी को लग गया, जिससे वह जख्मी हो गई। बेटी के लहूलुहान होने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग मौके पर आ गए और जख्मी साक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष जार्जटाउन राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया पटाखा फोड़ने की बात सामने आई है। अवशेष को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि बमबाजी हुई है या पटाखा फोड़ा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad