Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

SV News

बर्थडे पार्टी से लौटते समय सिविल लाइंस में हुआ हादसा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस इलाके में देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो दोस्त घायल हो गए हैं। उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आननफानन परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली इलाके के रानीमंडी निवासी आशीष सोनी (19) की अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने गया था। देर रात वह अपे दो अन्य दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। सिविल लाइंस इलाके के कानपुर रोड पर आटो सेल्स चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गई। हादसे में आशीष की मौके के पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर उसके साथ सवार दो दोस्त भी घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। आशीष की मौत से परिजन बदहवास दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad