Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आग लगने से ब्यूटी पार्लर और कपड़े की दुकान जलकर राख

SV News

तालाबंद कर बाहर गए थे लोग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के ममफोर्डगंज थाना क्षेत्र के बलरामपुर हाउस में सोमवार को ब्यूटी पार्लर और कपडे की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुंआ उठते देख लोगों ने दुकान मालिक के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारे सामान जलकर राख हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर हाउस निवासी मोहन सिंह के घर में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। घर में ही मोहन सिंह की बहू आकांक्षा सिंहका ब्यूटी पार्लर और कुर्ती कलेक्शन की शॉप है। आग लगने से महंगे कपड़ों सहित ब्यूटी पार्लर जलकर नष्ट हो गया। परिवार के लोग दुकान बंद करके बाहर गए हुए थे। बंद दुकान से धुआं निकलते देख लोगों ने पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में दुकान के मालिक भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad