Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पांच चरणों में आकार लेगी प्रयागराज की एयरो सिटी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर प्रयागराज में प्रस्तावित एयरो सिटी को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। शहर के नियोजित विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ नई आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इसे पांच चरणों में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1000 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित करने की योजना है।

पहले और दूसरे चरण में करीब 200 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद अगले तीन चरणों में बड़े पैमाने पर जमीन लेकर एयरो सिटी का विस्तार होगा। पहले और दूसरे चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

योजना के मुताबिक तीसरे और चौथे चरण में करीब 500 हेक्टेयर तथा पांचवें चरण में 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इस तरह पांचों चरण पूरे होने पर एयरो सिटी एक बड़े नियोजित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित होगी। यहां बेतरतीब निर्माण के बजाय नियोजन के तहत आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे।

एयरो सिटी में विधि, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अलग-अलग ब्लाक विकसित करने की योजना है। इससे इन क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाओं, कारोबार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल सकेगा। साथ ही बड़ी आबादी को आवास और अन्य सुविधाओं के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि एयरो सिटी के शुरुआती दो चरणों में करीब 200 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने की योजना है। इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad