Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: ट्रकों से अवैध वसूली करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

SV News

रात-रात भर होती है अवैध वसूली, जिम्मेदार मौन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो प्रयागराज नया यमुना पुल के बांगड़ धर्मशाला के करीब का बताया जा रहा है। 


बता दें कि शहर में ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो नए यमुना ब्रिज के बांगड़ धर्मशाला के करीब का बताया जा रहा है। यहां पर ट्रक गिट्टी और पत्थर लेकर गुजर रहे हैं और सभी से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस का होमगार्ड ट्रक को रोकने का इशारा करता है। ट्रक रुक जाता है और ड्राइवर उन्हें रुपए पकड़ाता है ऐसे ही कई ट्रक वाले रुपए दे रहें हैं।
देखा जाए तो कमिश्नरेट पुलिस का अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है। ईमानदार पुलिस कमिश्नर को बदनाम करने में पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। ट्रक से पैसा लेते हुए पुलिसकर्मी वीडियो में दिख रहा है। वीडियो कीडगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मालवाहक गाड़ियों से भी खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि वीडियो में एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी भी जाती हुई दिखाई दे रही है। क्या पुलिस की गाड़ी में बैठे उन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नजर अवैध वसूली पर नहीं पड़ी। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि सूरज वार्ता नहीं करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad