Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रील का भूत सवार: बीच सड़क बैग फेंक स्कूल यूनिफार्म में डांस करने लगी युवती, मचा हड़कंप

SV News

ओ बावरिया.. गाने पर डांस करते बीच सड़क तमाशा बनी युवती, ट्रैफिक डिस्टर्ब


प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोशल मीडिया पर आजकल लड़के-लड़कियों के डांसिंग रील वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इन लड़के-लड़कियों पर रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि ये न तो किसी की शर्म करते हैं और न नियम-कानून तोड़ने से डरते हैं। इसके चलते कभी मेट्रो ट्रेन में इनके डांस देखने को मिल जाते हैं तो कभी बीच बाजार इनके डांस मूव देखने को मिल रहे हैं। रीलबाज युवा सोशल मीडिया में पॉपुलर होने के लिए कहीं भी और कभी भी डांस कर रील बनाने से नहीं हिचकते। अब तो ऐसा करने में स्कूली छात्र-छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल ड्रेस में दिख रही एक छात्रा बीच सड़क पर लेट-लेटकर डांस करती दिख रही है। वह लड़की "ओ बावरिया.. गाने पर डांस करते हुए सड़क पर लेट जाती है और सड़क पर गाड़ियां खड़ी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad