Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होली मिलन समारोह में बोले पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह, कहा- संविधान बचेगा तो देश बचेगा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। क्षेत्र के सिरसा नगर पंचायत स्थित राजेन्द्र सिंह एकेडमी स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत सिरसा श्यामकृष्ण सिंह पप्पू यादव ने किया। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह रहे। होली मिलन समारोह में भारी संख्या में सपाईयों का जमावड़ा रहा।

SV News

बता दें कि रविवार को नगर पंचायत सिरसा के कृष्णानगर में स्थित राजेन्द्र सिंह एकेडमी स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव के कालेज में हुए इस कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि संविधान बचाना है और देश बचाना है। संविधान बचेगा तो देश बचेगा।

SV News

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में जो माहौल पैदा कर दिया है कि आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में प्रयागराज की जनता 25 मई को जवाब देगी। कहा कि होली मिलने-जुलने का त्यौहार है और होली आपसी भाई चारा का त्यौहार है। होली मिलन कार्यक्रम की परंपरा जीवित रहनी चाहिए। लोग पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं, जो समाज के विकास के लिए अच्छी बात नहीं है। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का पप्पू यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन अधिवक्ता शिव कैलाश यादव ने किया। कार्यक्रम में देवहटा गांव से टीम के साथ पहुंचे होली गीत गायक कलाकार भगवान दास यादव ने होली मिलन गीत "निक लागे होली का दिन त्योहार, फागुन में फगुवा निक लागे"। मुलायम सिंह यादव रहले देश के शान जैसे कई गीत गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई।

SV News

इस मौके पर सपा नेता लल्लन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका राजकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव, जिला पंचायत सदस्य मोतीलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजयबाबू यादव, दिलावर सिंह, रामानंद यादव, हरिबिलास यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, राजर्षि शुक्ला, हर्षित पाण्डेय, योगेन्द्र प्रताप सिंह, राम सागर उर्फ मुखिया यादव, वीरेन्द्र सिंह पटेल, रामदेव निडर कोल, संजय यादव, रामजी यादव, नन्हे लाल यादव, काशी नरेश यादव, सरस सोनकर, गुलजार अहमद, देवानंद सिंह, विजय बहादुर उर्फ खन्ना यादव, डाक्टर राम मूर्ति यादव, राकेश यादव, जय प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, रियाज, बाबा यादव, राम शिरोमणि, प्रधान राम सिंह, अनिल कुमार रजक, मुनीष तिवारी, इंतियाज अहमद सहित कई सपा नेता व कार्यकर्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad