Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनानगर में चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी उड़ाए

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र के बैजला गांव में चोरों ने मकान में घुसकर लाखों नगदी व आभूषण पार कर दिया। सुबह जानकारी पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि चोर आधी रात के बाद ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए उस समय घर के लोग गांव में बने पुराने मकान में गए थे। नया घर गांव के बाहर बना हुआ है, जिसमें सारे सामान तो रखे थे लेकिन घर के लोग शादी तैयारी के कारण मुंबई गए हुए थे। 
बताया जाता है कि नौ मार्च की रात उदय राज सिंह, तिलक राज सिंह के घर में चोर शटर काटकर दाखिल हुए भीतर अलमारी और बक्से अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा गहना और नगदी उठा ले गए। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सारा सामान जुटा कर इसी घर में रखा गया था। जहां बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब भुक्तभोगी के भाई घर को देखने गए तो ताले खुले हुए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। मुंबई में रह रहे अपने भाई को उन्होंने खबर दी और बारा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बारा थाने की पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad