मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। मेजा के लेहड़ी गांव के समीप रेलवे लाइन के बगल पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पंहुच छानबीन में जुट गए। युवक निबैया गांव का रहने वाला बताया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव के समीप रेलवे लाइन के बगल लिफ्ट्स के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अभिषेक गुप्ता (22) पुत्र भोलानाथ गुप्ता निवासी निबैया थाना मेजा के रुप में हुई। उसने फांसी क्यों लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया वह अपने से फांसी लगाकर जान दी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है।