Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा ने झोंकी ताकत: पीएम मोदी की प्रयागराज परेड मैदान में महारैली कल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 मई को परेड मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। सिविल लाइन स्थित महानगर कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में 10 लाख की भीड़ पीएम की रैली में जुटाने का लक्ष्य रखा गया। रैली के संयोजक दिग्विजय सिंह होंगे। सह संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी को बनाया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर 200 बसें, 200 निजी साधन की व्यवस्था की जाएगी।
1000 बाइक सवार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनसभा स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं रैली को सफल बनाने की अपील की। संचालन इलाहाबाद संसदीय लोकसभा के प्रभारी मनोज जायसवाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad