Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर, कचहरी में गश खाकर गिरे अधिवक्ता की हालत नाजुक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में गर्मी का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। यह दशा कई दिनों से बनी हुई है। बुधवार की शाम शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को फिर मौसम भट्ठी की तरह तपाने लगा।
दोपहर में एक युवा अधिवक्ता कचहरी में पारिवारिक न्यायालय के पास अचेत होकर गिर गया। इससे वहां खलबली मच गई। लोगों छाये में लिटाकर पानी के छींटे मारे लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते अधिवक्ता अचानक गिर गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के चलते लोग बेहाल दिखे। 
मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज में बुधवार का दिन अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस संग संगमनगरी प्रदेश में पहले स्थान पर रही। डॉ.शैलेंद्र राय के मुताबिक प्रयागराज के इतिहास में इतना गर्म दिन अब तक नहीं देखा गया। इससे पहले 30 मई 1994 में प्रयागराज ( इलाहाबाद) का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस था। उनका कहना है कि अभी तीन से चार दिन तक इसी तरह प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की खाड़ी से बन रहे चक्रवात की वजह से उत्तर पूर्व भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad