Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पीएम के पोस्टर के साथ की अभद्रता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के गेगराव गांव निवासी युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ अभद्रता किए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया।  

यह है मामला

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवक पीएम मोदी के पोस्टर के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी करन जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें युवक प्रधानमंत्री के पोस्टर से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए दीवार पर लगे बैनर को दो युवक फाड़कर जमीन पर फैलाकर प्रधानमंत्री के चित्र पर पैर से मार रहे थे।
चील्ह थाने के गेगराव गांव निवासी सौरभ यादव तथा रोहित यादव के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चील्ह पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad