Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दिवाली से पहले मिलेगा आगरा और सहारनपुर वंदे भारत का तोहफा

SV News

पिछले वर्ष रेल मंत्री ने किया था एलान

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दिवाली से पहले प्रयागराज को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिल जाएगा। यहां से सहारनपुर और आगरा के लिए वंदे भारत चलेगी। एक जुलाई से लागू होने वाली रेलवे की नई समय सारिणी में भी इन दोनों ट्रेनों को शामिल करने की कवायद चल रही है, हालांकि संचालन दिवाली तक होने की उम्मीद जताई गई है।
पिछले वर्ष रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहारनपुर वंदे भारत को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे के अधीन चलनी है, इस वजह से इसका संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के रास्ते होने की संभावना है।प्रयागराज से सहारनपुर का सफर आठ से नौ घंटे में होने की बात कही जा रही है।
वहीं, प्रयागराज से आगरा के लिए भी वंदे भारत का संचालन इसी वर्ष होना है। दिवाली से पहले इसका संचालन शुरू हो सकता है। इसका ठहराव कानपुर, इटावा और टूंडला में रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज चुका है। सहारनपुर और आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आठ-आठ कोच की रहेगी। प्रयागराज से आगरा का सफर तकरीबन पांच घंटे में पूरा होगा। चर्चा इसकी भी है कि आगरा वंदे भारत मथुरा जंक्शन से भी चलाई जा सकती है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad