Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कोरांव में कोचिंग गई छात्रा को बोलेरो से अगवा कर गैंगरेप, आक्रोशितों ने थाने का किया घेराव

SV News

कोरांव, प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव में कोचिंग गई छात्रा को कुछ युवकों द्वारा बोलेरो से अगवा कर छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। इससे आक्रोशित बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरांव थाने का घेराव किया। आक्रोशितों ने थाना प्रभारी को तहरीर दी है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार कोरांव थाने पर बुधवार दोपहर बाद एक वर्ग के युवकों द्वारा कोचिंग गई छात्रा को बोलेरो से ले जाकर गैंगरेप किया गया। उसी के विरोध मे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित परिवार के लोगों के द्वारा थाने का घेराव किया गया। जिसमें नए थाना प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र कुमार शुक्ल को ज्ञापन दिया गया और कार्रवाई की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad