Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रेलर में पीछे से भिड़ी बोलेरो, पिता-पुत्र की मौत

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा बिशनपुरा गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर टेलर में पीछे से बोलेरो जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के पिता दंत चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
रॉबर्ट्सगंज पहुंचने से पहले उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कस्बा निवासी डॉक्टर पंकज दंत चिकित्सक थे। तीन दिन मिर्जापुर के लालडिग्गी में अपनी क्लीनिक पर मरीजों को देखते थे। तीन दिन सोनभद्र में देखते थे।
बीती रात मिर्जापुर से बोलेरो में सवार होकर पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ सोनभद्र जा रहे थे। तीन बजे भोर में बिशनपुरा के पास सामने से जा रहे ट्रेलर में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार 13 वर्षीय बालक डुग्गू बोलेरो में फंस गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से गाड़ी खिंचवाकर बाहर निकलवाया। जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल पंकज को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जिनकी रास्ते में मौत हो गई। बोलेरो सवार अन्य को चोट नहीं लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad