Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर पहुंचा बुलडोजर, मचा हड़कंप

SV News

नाप जोख कर रहे राजस्वकर्मी, लोगों में दहशत

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। जिले के रानीगंज क्षेत्र की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। दोपहर तक दबिश देने के बाद जब आरोपितों का कुछ पता न चला तो पुलिस टीम व राजस्व टीम बुलडोजर लेकर गांव पहुंची है। शाम लगभग 4:00 बजे बेलसंडी गांव पहुंचकर आरोपितो के घरों को चिन्हित कर राजस्व विभाग की टीम उनके घरों की नाप जोख शुरू कर दी है। गांव में बुलडोजर और राजस्व टीम द्वारा नाप जोख देख घर के लोग सहमे हुए हैं। आरोपितों के परिवार के लोग अपने पाल्यों की करतूत पर शर्मिंदा है। पुलिस टीम गांव में खड़ी होकर एक घंटे बीतने का इंतजार कर रही है।

SV News

नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि एसडीएम पट्टी के निर्देश पर बेलसंडी गांव पहुंचकर आरोपितों के घरों की नाप जोख की जा रही है। अभी कुछ निष्कर्ष नहीं निकला है।
राजस्व टीम में बृजेश कुमार नायब तहसीलदार अरुण प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक राम यश मौर्य खुर्शीद आलम रजनीश पांडे लेखपाल मौजूद रहे। इसके अलावा इंचार्ज कोतवाल दीप नारायण, उप निरीक्षक अजीत सिंह, इंद्रेश कुमार लक्ष्मीकांत सिंह, संतोष पासवान, महिला उप निरीक्षक अर्चना समेत भारी पुलिस बल गांव में डटा हुआ है।

SV News

मौके पर दो बुलडोजर खड़ा करके आरोपियों के परिजनों को 1 घंटे का समय दिया गया है। परिजन आरोपियों को हाजिर करने की बात कर रहे हैं। राजस्व टीम व पुलिस कार्यवाही के कारण गांव के ज्यादातर घरों में ताला लटका हुआ है और लोग अपना घर छोड़कर निकल गए हैं। दरवाजे पर केवल मवेशी ही नजर आ रहे हैं। कुछ घरों में वृद्ध महिलाएं हैं। आरोपियों की लोकेशन आसपुर देवसरा इलाके में होने की जानकारी पर एसओजी की टीम एवं थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा की टीम ढकवा के लिए रवाना हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad