Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

करछना पुलिस के हत्थे चढ़े अपहरण के आरोपी, अपहृता बरामद

SV News

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। अपहरण के अभियोग के दो वांछित अभियुक्त थाना करछना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए और अपहृता को बरामद किया गया है। 
थाना प्रभारी करछना कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि थाना करछना में पंजीकृत मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि शर्मा पुत्र लाल चन्द्र शर्मा व पंकज शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा निवासीगण ग्राम गुनई गहरपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज को शनिवार को पुलिस टीम दरोगा देवेन्द्र देव यादव, दरोगा अर्जुन सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा द्वारा पंचदेवरा फ्लाई ओवर के पास थाना क्षेत्र करछना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों उपरोक्त के कब्जे से अपहृता बरामद की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad