Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने सुनी फरियाद, पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज व मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा समाधान दिवस पर शहर के थाना शिवकुटी पर आये फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा थाना कार्यालय/अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन्स मौजूद रहे।

SV News

वहीं शनिवार को ही पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा समाधान दिवस पर थाना नैनी पर आये फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा थाना कार्यालय/अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त करछना मौजूद रहे।

SV News

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 लिखित परीक्षा की सुचिता बनाये रखते हुए नकल विहीन सकुशल सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के परीक्षा केन्द्रों - प्रो0 राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय नैनी, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मुंगारी करछना एवं हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी एवं उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) में दिये गये बिन्दुओं के अनुसार अनुपालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यमुनानगर व सहायक पुलिस आयुक्त करछना मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad